स्मृति--10
फोन आया... कैसी हो? ...
ठीक हूँ , पर कोई गंध है जो जीने नहीं दे रही।
फोन के पीछे से मुस्कुराते होंठ साक्षात हो उठे। ... पता लगाया, कौन सी गंध है?
हाँ पता तो लगाया... समन्दर के हरहराने की है।
तो फिर मिल आओ समन्दर से...
लेकिन कैसे, किस के साथ? कोई है जो मेरा पागलपन समझे?इसे पागलपन ही तो कहेंगे ना?
अकेली चली जाओ, जब समन्दर बुलाता है तो ना नहीं करना चाहिए। ...चलो,,तैयार रहना.. मैं देखता हूँ कि क्या किया जा सकता है.. वह नाराज हो जाता है, हम लोग तो समन्दर को माता मानते हैं......
चार बजे से कुछ पहले फिर फोन... टैक्सी लेकर आता हूँ..कैमरा भी रख लेना......गली के बाहर ही मिलना..
टैक्सी आ गई... और कोई नही था... रास्ते भर हम एक शब्द भी नहीं बोले.... टैक्सी कोवलम के किनारे ले आई.... हम दोनो चुपचाप उतरे और रेत पर चलते हुए तट पर चले आए... तुम आगे जाओ, कैमरा ले कर.. मैं यहीं पीछे खड़ा हूँ....
क्यों आप भी आइये..
.नहीं आज समन्दर सिर्फ तुम्हारा है.... मैं तुम्हारे और समन्दर के बीच बाधा नहीं बनना चाहता हूँ...
सूरज क्षितिज के काफी ऊपर था, मैं चुपचाप फोटो लेती रही और सूरज और समन्दर को मिलते देखती रही, पता नहीं कितना वक्त बीत गया। .......कोई और भी है मुझे याद भी नहीं रहा, समन्दर नीला स्याह पड़ गया तो पीछे मुड़ कर देखा, वे खड़े थे, चुपचाप... बिना किसी शिकायत या उलाहने के। मैं थोड़ी सकुचाई और लौटने लगी तो उन्होंने कहा.. हो गया तुम्हारा समन्दर से संवाद.... मैंन मुसकुरा कर कहा हाँ.... अभी तो समन्दर और रंग बदलेगा.... चलो सामने के रेस्टारेंट में चाय पीते देखते हैं। हम सीढ़ियाँ चढ़ कर सामने रैंस्टारेंट मे गए जिसकी छत समन्दर की तरफ खुलती थी और डेक पर से समन्दर का मजा लिया जा सकता था.. हम जिस मेज पर गए उस में एक जने को समन्दर की ओर पीठ करके बैठना था, उन्होंने समन्दर की ओर पीठ करती सीट को चुना.... अब फिर मैं समन्दर के सामने थी.... यह क्या ... समन्दर एक दम दिपदिपा उठा। मानों आसमान से तारे उतर आए हों...असंख्य छोटी-बड़ी नौकाएँ तैरती हुई किनारे की ओर आ रहीं थीं, हर नौका पर लालटेन रखी थी.... समन्दर का यह नजारा मेरी कल्पना से परे थे। चाय के साथ श्रिम्प खा कर हम लौट गए.. लौटते वक्त मैं बेहद चुप थी। उन्होंने भी एक शब्द भी नहीं कहा... मुझे घर पर उतार कर वे अपने घर गए... फोन आया...मुझे विश्वास है कि कल परसों में मुझे एक अच्छी सी कविता सुनने को मिलेगी.....
कल किसी ने कहा आपकी समन्दर पर रची कविता बेहद छूती है मन को,
शायद मेरे मन को भी --------------मै सोचती हूँ......
लेकिन क्या मैं अब समन्दर के पास जा सकती हूँ?

17 Comments:
आपकी स्मृतियाँ अनन्त हैं, अनन्त महाकाश भर में फैली हैं...
By
हरिराम, at Friday, May 11, 2007
gxN9P3 Your blog is great. Articles is interesting!
By
OnlinePharmacy, at Friday, October 26, 2007
I really liked ur post, thanks for sharing. Keep writing. I discovered a good site for bloggers check out this www.blogadda.com, you can submit your blog there, you can get more auidence.
By
Aditya, at Friday, October 26, 2007
ahZGl5 Wonderful blog.
By
tramadol research, at Friday, October 26, 2007
dHvtrY Please write anything else!
By
name, at Friday, October 26, 2007
Thanks to author.
By
buy meridia online order cheap meridia now all, at Friday, October 26, 2007
Please write anything else!
By
castroville texas motels, at Friday, October 26, 2007
Magnific!
By
name, at Saturday, October 27, 2007
Hello all!
By
cher farewell tour tickets, at Sunday, October 28, 2007
Nice Article.
By
4x4 adventure tours, at Sunday, October 28, 2007
Thanks to author.
By
commisioner of insurance m, at Tuesday, October 30, 2007
Wonderful blog.
By
ringtones, at Tuesday, October 30, 2007
actually, that's brilliant. Thank you. I'm going to pass that on to a couple of people.
By
Money to loan classifieds<, at Tuesday, October 30, 2007
fCvKbL Good job!
By
cialis dissolving generic mouth, at Wednesday, October 31, 2007
Magnific!
By
literaly free ringtones, at Wednesday, October 31, 2007
u write really well....ur poems are deadly....
plz do visit
www.hindyugm.com
nikhil aanand giri
memoriesalive@gmail.com
+919868062333
By
निखिल आनन्द गिरि, at Tuesday, December 04, 2007
आपकी रचनायॆं काफ़ी पहले से पढी हैं.आज ब्लाग पर आकर अच्छा लगा.
आपकी शैली से प्रभावित हूं.
By
sidheshwer, at Saturday, March 15, 2008
Post a Comment
<< Home